दीनदयाल नगर में 21 लाख की लागत से होगा सीसी रोड का निर्माण
सागर| मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 3 के दीनदयाल नगर में 21 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड तैयार होगी। रविवार को सड़क और नाली निर्माण का विधायक प्रदीप लारिया और नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला संतोष रोहित ने भूमि पूजन किया। वार्ड में लंबे समय से रहवासियों द्वारा सीसी रोड बनाने की मांग उठाई जा रही थी। जिसके पर विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के समक्ष सड़क की मांग रखी थी। जिसके बाद स्वीकृति बन गई है।
पहले गुड न्यूज