- Hindi News
- महिलाआें को लेकर नि:शुल्क बस रानगिर रवाना
महिलाआें को लेकर नि:शुल्क बस रानगिर रवाना
सागर | शहरके कृष्णगंज वार्ड से रविवार को नि:शुल्क बस से महिला यात्रियों का जत्था मां हरसिद्धि के दर्शनों के लिए रानगिर रवाना हुआ। बस को सुरखी विधायक पारुल साहू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों से कहा कि वह हमारे शहर जिले की तरक्की के लिए देवी मां से प्रार्थना करें। यात्रा के आयोजक समाजसेवी प्रदीप यादव ने कहा कि यह पहला मौका है, जब हमारे वार्ड की महिलाएं एक साथ तीर्थ यात्रा पर जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर यह यात्रा अगले दो दिन भी नि:शुल्क जारी रहेगी।