पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह धूप, शाम को बादल घुमड़े

सुबह धूप, शाम को बादल घुमड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पश्चिमी विछोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का असर शहर के मौसम पर भी देखने काे मिला। रविवार को सुबह धूप खिली, शाम होते-होते आसमान पर बादल छा गए। इस वजह से लोगों को दिन में गर्मी का अहसास हुआ। सांझ होते ही मौसम में ठंडक आई। मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. अनुपम काश्यपि के अनुसार अफगानिस्तान में पश्चिमी विछोभ बना है। इस कारण उस ओर से नमी आ रही है। उसका असर प्रदेश के मौसम पर दिख रहा है। सुबह ठंडी हवा चलीं। दोपहर होते धूप में चुभन का आभास हुआ। अब आने वाले दो दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

तापमान ऐसा रहा

अधिकतम 29.8 डिग्री

न्यूनतम 12.2 डिग्री

आर्द्रता: सुबह 37%| शाम 33%

खबरें और भी हैं...