जनसंपर्क विभाग ने लगाया सूचना शिविर
सागर | जनसंपर्क आयुक्त के निर्देशानुसार शासन की योजनाओं की जानकारी प्रत्येक हितग्राही तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाहगढ़ जनपद पंचायत में आयोजित अंत्योदय मेले में संभागीय जनसंपर्क कार्यालय सागर ने सूचना शिविर का आयोजन किया। शिविर में राज्य शासन के सभी विभागों की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। क्षेत्रीय विधायक हरवंश सिंह राठौर, जिला सीईओ राजीव रंजन मीणा की उपस्थिति में जनपद शाहगढ़ अध्यक्ष कमला यादव ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारी द्वारा अंत्योदय मेले में पुस्तिका ग्रामीणजनों को बांटने की प्रशंसा की।