आज संविदा शिक्षक सौंपेंगे कलेक्टर को ज्ञापन
सागर | संविदा शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर सोमवार को अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के तत्वावधान में कलेक्टर विकास नरवाल तथा जिला पंचायत सीईओ राजीव रंजन मीणा को ज्ञापन सौंपेंगे। संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शाम को 4 बजे सभी ब्लॉक से अध्यापक कल्पवृक्ष के नीचे एकत्र होंगे। ज्ञापन में कलेक्टर से अध्यापकों को छठवां वेतन जल्द जारी करने, संतान पालन अवकाश देने, 12 साल की सेवा पूरी कर चुके अध्यापकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने के आदेश जारी करने, ी स्कूलों में 10 साल से अध्यापन करा रहे सहायक अध्यापकों से भी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कराने की मांग की जाएगी।