जेल अधीक्षक मिश्रा की हालत पहले से सुधरी
सागर | सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए केंद्रीय जेल सागर के अधीक्षक अमितकुमार मिश्रा की हालत धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स संभवत: सोमवार को उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा सकते हैं। डॉक्टर पहले ही ये बता चुके हैं कि मिश्रा के सिर में गंभीर चोट नहीं है। उनके हाथ-पैर में जरूर गंभीर फ्रैक्चर हैं। मिश्रा का इस समय जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधीक्षक अमितकुमार मिश्रा का शुक्रवार दोपहर दमोह-पन्ना रोड पर एक्सीडेँट हुआ था। उनकी कार गैसाबाद गर्रेह के पास पलट गई थी। इस दुर्घटना में मिश्रा का वाहन चालक कांस्टेबिल यूपीसिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी से वे बेहोशी की हालत में हैं।
खबरें फटाफट