पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवन में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर देश के प्रति कर्त्तव्य पूर्ण करें

जीवन में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर देश के प्रति कर्त्तव्य पूर्ण करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सीलेंसगर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के मौके पर प्रतियोगिताएं हुई। स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित विषय पर भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया। स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्लोगन निर्माण कर कला का प्रदर्शन किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेपीएन पांडेय ने कहा कि सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए। अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर देश के प्रति कर्त्तव्यपूर्ण करना चाहिए।

पूर्व समन्वयक डॉ. आलोक सहाय ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में निष्ठापूर्ण हिस्सा लेने की सीख दी। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना यादव ने किया। डॉ. अंजना चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत का अभ्यास कराया। आभार डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने माना। इस मौके पर डॉ. प्रतिमा खरे, डॉ. अर्चना भार्गव, डॉ. सरोज गुप्ता छात्रा कंचन पांडे, दीक्षा तिवारी, रश्मि पटेल, अमरता, निकिता मौजूद थीं।

सागर . एक्सीलेंस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथि।