- Hindi News
- सड़कों की दुर्दशा पर विधायक ने नाराजगी जताई
सड़कों की दुर्दशा पर विधायक ने नाराजगी जताई
सागर | नरयावलीविधायक प्रदीप लारिया ने सड़कों की दुर्दशा पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई है। बुधवार को उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सिंह से भेंट कर सड़कों की मरम्मत के बारे में चर्चा की। विधायक ने मकरोनिया से सिविल लाइन, मकरोनिया चौराहा, बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक, चितौरा से पामाखेड़ी, धामौनी सड़क की स्थिति को लेकर रोष जाहिर किया। विधायक ने मुख्य अभियंता से सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने की बात कही। उन्होंने मकरोनिया के लिए स्वीकृत 2 करोड़़ की राशि से निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की। विधायक ने मकरोनिया से सिविल लाइन रोड आदर्श बनाने प्राक्कलन तैयार करने को भी कहा।