वसंत पर केन्द्रित रचनाओं का पाठ किया
वसंत पंचमी के पर गोपालगंज स्थित श्यामलम् संस्था के कार्यालय में लघु काव्य गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि गीत-गीता के रचयिता और कवि डॉ. मनीष चन्द्र झा थे। अध्यक्षता डॉ. गोपी रंजन साक्षी ने की। यहां मां सरस्वती का पूजन और हवन किया गया. कवि टीकाराम त्रिपाठी, बिहारी सागर, श्रीराम शास्त्री, कपिल बैसाखिया, गोपी रंजन साक्षी, डॉ. ऋषभ भरद्वाज और डॉ. मनीष झा ने बसंत पर केन्द्रित काव्य रचनाओं का पाठ किया। लोक गायक शिवरतन यादव ने ईसुरी, पद्माकर की सौन्दर्य, श्रृंगार और वसंत पर लिखी रचनाओं का गायन किया। कपिल चौरसिया, नीरज मिश्र, रामजी तिवारी ने भी भजनों और लोक गीतों की सुमधुर प्रस्तुति देकर वसंत का स्वागत किया। संचालन रमाकान्त शास्त्री और आभार उमा कान्त मिश्र ने माना। इस अवसर पर हरिशुक्ला, गणेश चौरसिया, रमेश चौरसिया, कुंदन पाराशर, संतोष पाठक, माया मिश्र, किरणप्रभा मिश्र, पुष्पा शास्त्री, अमीस साक्षी, रजनीश शुक्ला, डॉ. कामेश, सुरेश पंडित, संदीप तिवारी, देवेन्द्र सिंह गौर, पंकज मिश्र, अपूर्व मिश्र, जयकांत आदि मौजूद रहे।