गायब होने वाली स्याही से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने चेक के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वर्णीकॉलोनी निवासी मनोज पिता हेमचंद जैन ने अक्टूबर 2015 में एक आवेदन दिया था। जिसमें बताया था कि 19 अक्टूबर को दो अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने बताया कि 499 रुपए में साल भर आपके यहां अखबार आएगा। मनोज से इसकी एवज में 499 रुपए का एक चेक लिया था। होशियारी पूर्वक उन्होंने राशि का ब्योरा स्वयं के पेन से भरवाया। बाद में इन शातिर बदमाशों ने इस रकम को मिटाकर उसकी जगह 1 लाख 2000 रुपए भर लिए। फिर उसे बैंक से कैश करा लिया। कोतवाली पुलिस इस केस की जांच में 4 महीने तक लगी रही। इसके बाद अब दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज किया है।
िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
निगेटिव न्यूज