पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी धर्मों को भूलकर राष्ट्र की पूजा करना चाहिए : डॉ. मिश्र

सभी धर्मों को भूलकर राष्ट्र की पूजा करना चाहिए : डॉ. मिश्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सागर नगर संपर्क विभाग द्वारा रविवार को जवाहरलाल नेहरु पुलिस एकेडमी परकोटा में संगोष्ठी हुई। इसमें सामाजिक चुनौतियां एवं समाधान विषय पर विद्वानों ने अपने विचार रखे। नानाजी देशमुख विवि जबलपुर के पूर्व कुलपति डाॅ. गोविंद प्रसाद मिश्र ने कहा कि समाज में कई प्रकार की चुनौतियां मौजूद हैं। सबसे बड़ी चुनौती जातिगत भेदभाव की है। शोषण एवं उत्पीड़न पर उन्होंने कहा कि इसके लिए देश पर हुए कई आक्रमण भी वजह रहे हैं। इनसे भी कई प्रकार की स्थितियां ऐसी बनीं, जो पहले कभी थी ही नहीं। पहले शोषण हुआ, पर उसे दूर करने के लिए कानून भी बने, कई महापुरुष इस काम के लिए आगे आए। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की बात कहते हुए कहा कि वह कहते थे कि सभी धर्मों को भूलकर राष्ट्र की पूजा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यार्थियों की शिक्षा में आरक्षण तो चाहते थे, लेकिन शिक्षकों के लिए आरक्षण नहीं चाहते थे। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय की हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. चंदा बेन, विभाग संघचालक डॉ. जीएस चौबे एवं नगर संघचालक दीनानाथ मिश्र ने भी अपनी बात रखी। मंच संचालन डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने किया। आभार जिला संपर्क प्रमुख सुशील भार्गव ने जताया।

संगोष्ठी
सामाजिक चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...