पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड पर युवाओं ने शुरू की सफाई

बस स्टैंड पर युवाओं ने शुरू की सफाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर विकास नागरिक मंडल और आओ बनाए इंसान ग्रुप के 60 से भी अधिक युवाओं ने मिलकर रविवार को प्राइवेट बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में 24 लड़कियां के साथ करीब 76 लोगों ने शामिल होकर श्रमदान करते हुए पूरे स्टैंड की सफाई की।

सागर विकास नागरिक मंडल के स्वच्छता अभियान का रविवार को प्राइवेट बस स्टैंड पर दूसरा रविवार था। पहले सप्ताह में सरकारी स्टैंड का पर साफ-सफाई भी की जा चुकी है। सफाई अभियान की शुरुआत यात्री प्रतीक्षालय को साफ करने से हुई। यहां लगे विज्ञापन को निकाला गया। शौचालय के आसपास की गंदगी साफ की गई। पूरे परिसर में झाड़ू लगाई गई। इसके साथ बस स्टैंड के ड्राइवर और दुकानदारों से साफ सफाई रखने की अपील की गई। आओ बनाए इंसान ग्रुप के महेश तिवारी ने कहा कि वे इस अभियान से जुड़कर बेहद खुश हैं। हम तब तक साफ सफाई करते रहेंगे जब तक कि प्राइवेट बस स्टैंड पूरी तरह से गंदगी नहीं हट जाती। सागर विकास नागरिक मंडल के संतोष दुबे ने बताया कि शहर बदलाव की करवट ले रहा है और लोगों के भीतर भी बदलने की कसमसाहट दिखाई देने लगी है। सफाई अभियान में शरद मोहन दुबे, आलोक रावत, राहुल कश्यप, डॉ. आशीष द्विवेदी, नीतेश पाटकर, दयाराम प्रजापति, लकी पटेल, अंकलेश्वर दुबे, बंटी जैन, ज्योतिष सोनी, राज पंथी, गेंदाराम अहिरवार, पंकज सोनी, योगी महेश तिवारी, साक्षी तिवारी, उमा सेन, राखी यादव, रुक्मणि ठाकुर, डॉली बडोनिया, अंकिता गर्ग , रणवीर, राधा चढ़ार, प्रियंका आठया, राशि साहू, उमा, दुर्गेश, सौरभ राजपूत शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...