सागर . एस्सेल बिजली कंपनी और अन्य मांगों को लेकर चल रहा कांग्रेस का जन अभियान बुधवार को जिला कांग्रेस के संगठन सचिव सुरेंद्र साहू के छोटे भाई सतेन्द्र साहू के आकस्मिक निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। कांग्रेसजनों ने वल्लभनगर वार्ड में शोकसभा कर साहू को श्रद्धांजलि दी।