- Hindi News
- सांसद ने गरीबों के आवास का निरीक्षण किया
सांसद ने गरीबों के आवास का निरीक्षण किया
सागर | सांसदलक्ष्मीनारायण यादव ने गरीबों के लिए राजीव आवास एवं आईएचएसडीपी योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि राजीव आवास के तहत 780 आवास बनाए जा रहे हैं। इसमें 540 झुग्गीवासियों एवं 240 आवास ऐसे झुग्गीवासियों को किराए पर दिए जाएंगे जो शहर में मजदूरी करने आते हैं। आईएचएसडीपी योजना में 480 में से 360 आवास बन चुके हैं। सांसद ने निगमायुक्त रणवीर सिंह को आवास निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।