पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सागर पोस्टिंग मेरे लिए चुनौती से कम नहीं : एडिशनल एसपी

सागर पोस्टिंग मेरे लिए चुनौती से कम नहीं : एडिशनल एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | सागरपोस्टिंग मेरे लिए चुनौती से कम नहीं है। यह मेरे लिए नया जिला है। पहली मर्तबा यहां काम करने का मौका मिला है। मैंने डॉक्टरी का पेशा छोड़कर पुलिस की नौकरी ज्वाइन की है। यह कहना है नवागत एडिशनल एसपी डॉ. सौरभ मिश्रा का। बुधवार को भास्कर से चर्चा में उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद इंग्लैंड के संस्थान यूएससीडब्ल्यू में एक साल तक नौकरी की। आईपीएस में चयन होने के बाद प्रोबेशनरी के तौर पर पहली पोस्टिंग उज्जैन में हुई।