पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महापौर हॉकी प्रतियोगिता 20 फरवरी से

महापौर हॉकी प्रतियोगिता 20 फरवरी से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौर हॉकी प्रतियोगिता 20 फरवरी से

सागर |
जिला हाॅकी संघ की बैठक नगर निगम स्टेडियम में 3 बजे से रविवार को हुई। मुख्य रूप से महापौर इंजीनियर अभय दरे मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि 20 फरवरी से नगर निगम स्टेडियम में महापौर चैम्पियन हाॅकी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में नगर की छह टीमों के अलावा दमोह, बीना, कटनी, गुना, इटारसी आिद शहरों की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को नकद 11000 रुपए एवं उपविजेता टीम को 5000 रुपए दिए जाएंगे। जिला हाॅकी संघ के सचिव मकसूद खान ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपनिंग के दिन एक मैच व बाकी सभी दिन दो-दो मैच होंगे। 27 फरवरी को फाइनल मैच हो सकता है।

खबरें और भी हैं...