पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंट लालकुर्ती ने ट्राई ब्रेकर में 5 4 से फाइनल मैच जीता

कैंट लालकुर्ती ने ट्राई ब्रेकर में 5-4 से फाइनल मैच जीता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | शाम के 5.45 बजे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का ट्राई बेकर से फैसला। कैंट लालकुर्ती ने 5 पेनाल्टी शूट आउट पर 5 गोल किए और सदर रेड बी 4 पेनाल्टी शूटआउट पर 4 गोल। पांचवी पेनाल्टी शूटआउट पर सदर रेड बी के खिलाड़ी ने गेंद की ओर आगे बढ़ना शुरू किया। हल्की किक मारी और कैंट लालकुर्ती के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव किया। इसी के साथ फाइनल मैच कैंट लालकुर्ती ने ट्राई ब्रेकर में 5-4 से जीत लिया। इससे कैंट लालकुर्ती के खिलाड़ियों और इनके चाहने वालों में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई देने लगे। दोनों की टीम के खिलाड़ी युवा थे, इसलिए तेज व रोमांचक फुटबॉल देखने को मिली। फुटबॉल 30-30 फीट तक कई बार मैच के दौरान उछली। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। पहले हाफ में सदर रेड बी और कैंट लालकुर्ती के खिलाड़ियों ने अच्छे मूव बनाए, लेकिन गोल करने में नाकामयाब रहे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेन्द जैन, अध्यक्षता निगम अध्यक्ष नारायण कबीरपंथी, विशिष्ठ अतिथि राजेन्द्र जारोलिया, स्वामी विवेकानंद विवि के कुलपति अनिल तिवारी, राजकमल केशरवानी आदि रहे। मैच के निर्णायक एमएल यादव, संतोष यादव, राजेश यादव व फोर्थ अंपायर डेनी केशरवानी थे। संचालन एमडी त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट अध्यक्ष पंकज मुखारिया, समिति सचिव बलवंत सिंह राठौर, यशवंत सिंह राठौर, शैलन्द्र तोमर, दविंदर,डीएस भाटिया, डेनी, हेमंत पहलवान आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...