स्कूल प्रबंधक को ब्लैकमेल करने वाले के खिलाफ केस दर्ज
सागर | पदमाकर पुलिस थाने में एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए मांगने की शिकायत आई है। जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने बृजेश अहिरवार नाम के एक युवक के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बृजेश रजाखेड़ी स्थित सुंदरलाल मेमोरियल स्कूल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। इस दौरान उसने स्कूल की स्थापना संबंधी विभिन्न जानकारी को सीडी में कॉपी कर लिया। इसके बाद वह स्कूल के मैनेजर अजय श्रीवास्तव को ये जानकारी लीक करने के नाम पर धमकाने लगा। उसने श्रीवास्तव से 10 लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने स्कूल मैनेज के आवेदन पर मामले की जांच की। जिसके बाद बृजेश के खिलाफ धमकाने का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।