पुलिस ने बदली जांच की दिशा, राहतगढ़ थाने से मांगी जानकारी
खाली गैस सिलेंडर से तैयार करते थे काॅमर्शियल रीफिल
श्री दादा दरबार के पास हुए जानलेवा एक्सीडेंट में पुलिस ने अपनी जांच की दिशा बदल दी है। दो दिन पहले तक इस एक्सीडेंट को एक सामान्य मामला मान रही गोपालगंज पुलिस ने राहतगढ़ थाने से जानकारी मांगी है। जिसमें उन्होंने मृतका मनीषा लाेधी व एक्सीडेंट के दौरान मोटर साइकिल चला रहे महेंद्र यादव पर डेढ़ साल पहले दर्ज किए गए प्रकरण का ब्योरा मांगा है। केस की जांच कर रहे एएसआई जब्बार खान का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जैसे-जैसे हमारे पास सुराग आ रहे हैं, जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
मृतका पर था जालसाजी का अारोप : सोमवार को श्री दादा दरबार के पास एक बस एक्सीडेँट हुआ था। जिसमें राहतगढ़ के खेजरा गांव निवासी मनीषा लोधी पति गौतम लोधी की मौत हो गई थी। पुलिस एक्सीडेंट का सामान्य मामला मान रही थी। लेकिन दैनिक भास्कर ने अपनी पड़ताल में बताया कि मनीषा पर सरकारी नौकरी के लिए जालसाजी करने का अारोप था। जिसकी पेशी के लिए वह इसी मामले में सह-आरोपी महेंद्र यादव निवासी राहतगढ़ के साथ पेशी करने जा रही थी।
अवैध रीफिलिंग का मामला
युवती की मौत का मामला