पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 38 कॉलेजों के 15 हजार विद्यार्थियों को नहीं पता परीक्षा होगी भी कि नहीं

38 कॉलेजों के 15 हजार विद्यार्थियों को नहीं पता परीक्षा होगी भी कि नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय से कॉलेजों की संबद्धता का मामला सुलझने की जगह और भी उलझता जा रहा है। सागर संभाग सहित छिंदवाड़ा जिले के 38 कॉलेजों के करीब 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। उनकी पहले सेमेस्टर की जो परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर माह 2015 में हो जाना थी, वह होंगी भी कि नहीं यह तक फरवरी माह में स्पष्ट नहीं हो पाया है।

छतरपुर विवि प्रबंधन ने उलझाया मामला : पहले जैसे ही निजी कॉलेज संचालकों की याचिका पर हाईकोर्ट से यह आदेश आया कि उनकी संबद्धता सागर विवि से ही बरकरार रहेगी, छतरपुर विवि ने आनन-फानन में टाइम-टेबल जारी कर परीक्षाएं करा दीं। फिर पहले सेमेस्टर की परीक्षा कराने सागर विवि जैसे ही टाइम-टेबल जारी करने वाला था, छतरपुर विवि ने कॉलेजों की संबद्धता एवं विद्यार्थियों के नामांकन की एक सूची भेजकर सागर विवि प्रशासन को एक बार फिर उलझा दिया। हालांकि जिन विद्यार्थियों के नामांकन का दावा छतरपुर विवि ने किया है, उन्हीं में से 15 हजार से अधिक विद्यार्थी खुद ही छतरपुर विवि की परीक्षाओं का बहिष्कार कर चुके हैं।

तीसरे, पांचवें सेमेस्टर का टाइम टेबल जारी : हाईकोर्ट से आदेश आने के बाद विवि प्रशासन ने एमएचआरडी को मामले की जानकारी दी। इस पर दिल्ली से कहा गया कि विवि अपने एक्ट के मुताबिक निर्णय ले। इसी के बाद विवि की ईसी ने निर्णय लिया कि हम ऐसे कॉलेजों की परीक्षाएं कराएंगे, जिनके विद्यार्थियों ने छतरपुर विवि की परीक्षा नहीं दी। 38 कॉलेजों से शपथ-पत्र भी जमा करा लिए गए कि उनकी संबद्धता कहीं और से नहीं है। इसके बाद विवि द्वारा तीसरे एवं पांचवें सेमेस्टर का टाइम-टेबल तो जारी कर दिया गया, लेकिन पहले सेमेस्टर में उसको शामिल नहीं किया।

सागर विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिवाकर शर्मा ने बताया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षा कितने कॉलेजों की कराई जाना है, इसकी कोई भी सूची मेरे पास नहीं आई है। ऐसे में अभी कुछ नहीं बता सकता कि परीक्षा कब से होगी।

खबरें और भी हैं...