िबजली कटौती- विजय टॉकीज के आसपास 4 घंटे बंद रहेगी बिजली
सागर | एस्सेल बिजली कंपनी द्वारा बिजली लाइनों का मेंटेनेंस किए जाने के कारण शुक्रवार को काकागंज फीडर के तहत आने वाले क्षेत्र में 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। पीआरओ रवि शुक्ला ने बताया कि फीडर के तहत आने वाले साबूलाल मार्केट, काजी मुहाल, विजय टॉकीज चौराहा, बाहुबली कॉलोनी, नाचनदास, माता मड़िया, इतवारीटौरी, मॉडल हाई स्कूल सहित आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।