पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग के महत्व पर कार्यशाला आज

योग के महत्व पर कार्यशाला आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योग के महत्व पर कार्यशाला आज

सागर |
पतंजलि योग समिति सागर के तत्वाधान में शुक्रवार को शाम 5 से 7 बजे तक शांति रेसीडेंसी मकरोनिया सागर में योग में शिथिलीकरण अभ्यास में वैज्ञानिक महत्व पर एक दिवसीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला में विषय विद्वान कैवल्य धाम योग संस्थान लोनावाला, महाराष्ट्र के डाॅ. निधीश यादव एवं योगाचार्य एनआर भार्गव जबलपुर व्याख्यान देंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के अध्यक्ष प्रो. गणेश शंकर गिरि होंगे। अध्यक्षता प्रो. संतोष शुक्ला करेंगे। कार्यशाला में पतंजलि योग समिति सागर, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, युवा भारत, कृषक संगठन, महिला पतंजलि योग समिति के योग साधक, शिक्षक भाई-बहिन भाग लेंगे। यह जानकारी पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी भगत सिंह ने दी।

खबरें और भी हैं...