पं दीनदयाल ने जीवन मानव सेवा को किया समर्पित : चौबे
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। गुरुवार को म्युनिसिपल स्कूल में पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विभाग संघचालक डॉ. जीएस चौबे ने कहा कि पं. दीनदयाल ने अपने जीवन में एकात्म, मानववाद को अपनाया। उन्होंने अपना सारा जीवन मानव सेवा को समर्पित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी शैलेष केशरवानी, गौर मंडल के प्रभारी जाहर सिंह समेत विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, विधायक शैलेंद्र जैन, वीरेंद्र मालथौन, संजय द्विवेदी कोमलचंद भंडारी उपस्थित थे। सांसद यादव ने कहा कि कानपुर में जनसंघ का अखिल भारतीय अधिवेशन हुआ। जिसमें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि पं. दीनदयाल के जैसे दो व्यक्तित्व और मिल जाए, तो देश के सारे राजकीय मानचित्र को ही बदल दूंगा। विधायक जैन ने कहा कि पं.दीनदयाल ने अपना सारा जीवन देश सेवा में समर्पित किया है। शैलेष केशरवानी ने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के उत्थान से ही राष्ट्र का उत्थान होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गौर नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंटी शर्मा, सागर मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी ने की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री टिंकल ब्रजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में नवीन भट्ट, अमित बैसाखिया, राकेश लारिया, अमित कछवाहा, डब्बू साहू, रामगोपाल उपाध्याय, वंदना अनुरागी, कपिल नाहर, पिंटू बोहरे, अनूप उर्मिल, रीतेश मिश्रा, संध्या इटौरिया, शालीन सिंह, सुषमा यादव, गायत्री गुप्ता, कैलाश हसानी, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू सेन, आरती सेन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
सदर मंडल ने मनाया समर्पण दिवस
झांसी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में भी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के तौर पर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सफिया खान उपस्थित थे। आयोजन में पं. दीनदयाल को 3श्रद्धांजलि देते हुए समर्पण निधि पार्टी कोष में समर्पित की गई। इस दौरान बलवंत सिंह राठौर, हीरालाल खटीक, रामप्रसाद विश्वकर्मा, रविंद्र अवस्थी आदि मौजूद थे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा द्वारा समर्पण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता मौजूद थे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बस स्टैंड के पास स्थित प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता।