पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट : उपकप्तान दिवा सिंह के दोहरे शतक से सागर जिला फाइनल में

क्रिकेट : उपकप्तान दिवा सिंह के दोहरे शतक से सागर जिला फाइनल में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का दो दिवसीय फाइनल मुकाबला सागर एवं टीकमगढ़ के बीच एमपीसीए मैदान पर शुक्रवार से खेला जाएगा। इससे पहले सागर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने छतरपुर को एक पारी और 300 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सागर डिस्ट्रिक्ट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सागर डिस्ट्रिक्ट के लिए उप कप्तान दिवा सिंह ने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 203 रनों की पारी खेली। कप्तान मोहित लखेरा ने भी 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। फरहान खान ने 31 रन बनाए। छतरपुर के लिए ऋतिक रिछारिया ने 4 एवं कप्तान रमेश कुशवाहा तथा नीतेश पाठक ने 2-2 विकेट लिए। इसके बाद अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी छतरपुर की पूरी टीम ने सागर के तरुण अहिरवार और अमर राजौरिया की गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। दोनों ने 4-4 विकेट तथा विक्रम आठिया ने 2 विकेट लिए। छतरपुर के लिए रोहित चौबे और ऋतिक रिछारिया ने 13-13 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार छतरपुर की टीम फॉलोऑन भी नहीं बचा सकी और उसे मजबूरन फॉलोऑन खेलना पड़ा। उसमें भी छतरपुर की पूरी टीम 15 ओवरों मे मात्र 48 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तान रमेश कुशवाहा ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया।

दिवा सिंह

खबरें और भी हैं...