पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यंग ब्रदर्स एवं सदर रेड बी ने जीते अपने मुकाबले, ओसीएल एवं लालकुर्ती कैंट का मुकाबला ड्रा रहा

यंग ब्रदर्स एवं सदर रेड बी ने जीते अपने मुकाबले, ओसीएल एवं लालकुर्ती कैंट का मुकाबला ड्रा रहा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | कजलीवन मैदान पर खेली जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन मुकाबले हुए। दिन का पहला मुकाबला यंग ब्रदर्स एवं खेल अकादमी के बीच खेला गया। इसमें यंग ब्रदर्स ने 2-0 से जीत हासिल की। यंग ब्रदर्स के खिलाड़ियों ने पूरे समय अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। पहला हाफ गोल रहित रहा। खेल के दूसरे हाफ में आपसी तालमेल दिखाते हुए 15वें मिनट में लकी सरदार ने हाफ मैदान से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 22वें मिनट में टीम के वसु ने गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिला दी। दिन का दूसरा मुकाबला ओसीएल क्लब एवं लालकुर्ती के बीच खेला गया, जो कि 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। खेल के पहले हाफ की शुरुआत में ही ओसीएल क्लब के प्रवीण ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, जो कि पहले हाफ तक बरकरार रही। दूसरे हाफ में कैंट लालकुर्ती ने आपसी तालमेल का खेल दिखाया। टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी आरिफ अंसारी ने गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। तीसरा मुकाबला सदर रेड ए एवं सदर रेड बी के बीच खेला गया। सदर रेड बी के जावेद जाफर ने पहले हाफ के 19वें मिनट में शानदार क्रास बाल पर गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एक गोल से पिछडऩे के बाद सदर रेड ए के खिलाड़ी आपसी तालमेल खो बैठे। अंतिम क्षणों तक खेल में रोमांच बना रहा, जिसमें सदर रेड बी की टीम 1-0 से विजयी रही। मुख्य निर्णायक एमएल यादव, लाइनमैन संतोष यादव, राजेश यादव एवं कय्यूम खान थे। शुक्रवार को दो मुकाबले होंगे। पहला मैच दोपहर 2 बजे से सम्राट क्लब एवं ओसीएल के बीच होगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से सदर रेडी बी एवं न्यू स्टार के बीच खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...