छत्रसाल बस स्टैंड का भी होगा रेनोवेशन
सागर | इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के सीईओ आशीष कुमार ने गुरुवार काे शहर के मुख्य बस स्टैंड के रेनोवेशन के कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहतगढ़ बस स्टैंड के नाम से पहचाने जाने वाले शहर के छत्रसाल बस स्टैंड के रेनोवेशन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने भाग्याेदय के सामने निगम द्वारा बनाए जा रहे बस स्टैंड के काम की भी जानकारी ली। सीईआे ने बस स्टैंड निगरानी समिति के कांसेप्ट को सराहा। उन्होंने कहा कि सागर से हुई यह शुरुआत पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण बन सकती है। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में लगे पेड़ कटवाकर जल्द बस स्टैंड के रेनोवेशन का काम शुरू करने को कहा। उन्होंने आरटीओ मनोज कुमार तेहनगुरिया के साथ बांदरी व मालथौन में प्रस्तावित बस स्टैंडों के लिए जगह भी देखी। इस दौरान राजस्व विभाग का अमला भी मौजूद था।