पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 36 जोड़ों ने की दिव्य अर्चना, 29 दीपों से उतारी गई आरती

36 जोड़ों ने की दिव्य अर्चना, 29 दीपों से उतारी गई आरती

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | आर्यिका र| गुणमति माताजी के 29वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में गणेश दिगंबर जैन संस्कृति महाविद्यालय वर्णी भवन मोराजी में मुनिश्री भव्य सागर महाराज के सानिध्य में चार दिवसीय पूजन विधान का आयोजन किया जा रहा है। पंडित ज्ञानचंद जैन व्याकरणाचार्य प्राचार्य के निर्देशन में मोराजी में आचार्य विद्यासागर छत्तसी विधान का आयोजन किया गया। 36 जोड़ों द्वारा दिव्य अर्चना की गई। निर्भय सागर महिला मंडल द्वारा द्रव्य पूजन सामग्री तैयार की गई और 29 दीपों से आरती उतारी गईं। गुरुवार को शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया। 12 फरवरी शुक्रवार को भक्तामर महामंडल विधान होगा। 13 फरवरी की सुबह आर्यिका ध्येयमति माताजी एवं आर्यिका आत्ममति माताजी तथा आर्यिका संयममति माताजी के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में मैं हिंदी हूं काव्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर आर्यिका संघ के मंगल प्रवचन होगे। भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की पार्श्वनाथ शाखा के द्वारा द्रव्य पूजन सामग्री प्रदान कर दीपों से आरती उतारी जाएगी।

खबरें और भी हैं...