पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चड़ार समाज का सम्मेलन 14 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चड़ार समाज का सम्मेलन 14 को

सागर |
अखिल भारतीय चड़ार (चिराड़) क्षत्रिय समाज जिला सागर द्वारा प्रांतीय अधिवेशन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन 14 फरवरी को रवीन्द्र भवन में सुबह 11 बजे से होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव व भूपेन्द्र सिंह, सांसद लक्ष्मीनाराण यादव, चड़ार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम आठिया और मप्र के अध्यक्ष पुरषोत्तम आठया होंगे। विशिष्ट अतिथि नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर इंजीनियर अभय दरे, नगर निगम अध्यक्ष राजबहादुर सिंह, एमआईसी सदस्य अनूप उर्मिल होंगे। जिलाध्यक्ष माधव प्रसाद चड़ार ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए मप्र के अलावा अन्य राज्यों से भी युवक-युवतियां आएंगी। समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में समाजजनों के लिए भोजन व्यवस्था निशुल्क रखी गई है।

खबरें और भी हैं...