परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
सर्व ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 14 फरवरी को गुजराती बाजार में स्थित गेड़ाजी धर्मशाला में दोपहर 1 बजे से होगा। विप्र वैवाहिक पुस्तिका का विमोचन भी इसी दिन किया जाएगा। मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव व विशिष्ठ अतिथि डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरपी तिवारी होंगे।
इसकी तैयारी पर चर्चा के लिए गुरुवार को पुरव्याऊ में स्थित संगठन कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में समाज के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद दुबे ने कहा कि कार्यक्रम में नगर सहित जिले भर से समाजजन परिचय सम्मेलन में परिवार सहित सम्मलित होंगे। संतोष पांडेय ने कहा कि हर एक घर से समाज का एक व्यक्ति कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। डॉ सुखदेव मिश्रा ने कहा कि माताएं-बहनें व युवा इकाई अपनी जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाए। युवा इकाई को आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर जेपी पांडेय, शिवशंकर मिश्रा, एके शर्मा, छुटकुल दुबे, नीरज पांडे, अनुराग प्यासी, रवीन्द्र अवस्थी, रमेश दुबे, सारांश दुबे, मनीष गौतम, सुयश पांडे, आशीष गोस्वामी, राजेश पंडित, शरद मिश्रा, ओपी दुबे, मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन अनिल दुबे और आभार चैतन्य कृष्ण पांडे ने किया।