पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संभाग स्तरीय सतर्कता एवं क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक 16 को

संभाग स्तरीय सतर्कता एवं क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक 16 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजा, अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम प्रकरण की होगी समीक्षा

भास्कर संवाददाता | सागर

अजा, अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के अधीन आकस्मिकता योजनांतर्गत संभाग स्तरीय सतर्कता एवं क्रियान्वयन अनुश्रवण समिति की बैठक 16 फरवरी को कमिश्नर आरके माथुर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित होने वाली यह बैठक दो सत्रों में होगी। दोपहर 2 बजे से अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। इस संभाग स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज, उप महानिरीक्षक सागर व छतरपुर, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारी, शासकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजन अधिकारी उपस्थित रहेंगे। दोपहर 3 बजे से आयोजित बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

बैठक में संभाग के पांचों वन संरक्षक, जिलों के कलेक्टर्स, मुख्य वनसंरक्षक वनमंडलाधिकारी नौरादेही वनमंडल वृत्त सागर, आदिम जाति कल्याण विभाग के संभागीय उपायुक्त, सागर, दमोह, छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिलों के सहायक आयुक्त एवं जिला संयोजक उपस्थित रहेंगे।

खबरें और भी हैं...