शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारियों ने शतरंज और टेनिस में दिखाया दम
सागर | मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी की राज्य स्तर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कला वाणिज्य महाविद्यालय सागर द्वारा किया जा रहा है। गुरुवार को उदघाटन डॉ. सीडी आठया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य जीएस रोहित ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. एके पटेरिया थे। संचालन डॉ. निलिमेश वर्मा एवं आभार डॉ. नीरज दुबे ने किया। स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन डॉ. सुभाष हार्डीकर ने किया।
आज खेले गए मैचों में : टेनिस पुरुष में सागर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल के टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। बैडमिनट महिला वर्ग में इंदौर ने फाइनल में प्रवेश किया। इसकी भिड़ंत ग्वालियर और भोपाल के विजेता से होगी। पुरुष वर्ग में कल सुबह भोपाल- उज्जैन के बीच फाइनल मैच खेला जएगा। टेबल टेनिस में कल सुबह महिला वर्ग भोपल, उज्जैन एवं सागर-इंदौर के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पुरुष वर्ग में सागर, भोपाल एवं इंदौर-रीवा के बीच सेमी फाइनल खेले जाएंगे। शतरंज महिला वर्ग में उज्जैन एवं पुरुष वर्ग में भोपाल तीसरे राउंड तक बढ़त बनाए हुए हैं। निर्णायक टेबल टेनिस में मनोज जैन, शेलेन्द्र शर्मा, उमाकांत स्वर्णकार, बैडमिंटन में डाॅ. मोनिका हार्डीकर, सत्य नारायण लाडिया, प्रदीप तिवारी, सुनील केशरवानी।शतरंज में अनवर खान, अभिषेक जैन। टेनिस में विनय शुक्ला, महेंद्र बाथम थे। इस अवसर पर डॉ. संजीव दुबे, डॉ. अमर जैन, डॉ. मधु स्थापक, डॉ. जय कुमार सोनी, डॉ. प्रवीण शर्मा आदि मौजूद थे।
राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में टेबल टेनिस और बैडमिंटन के मुकाबले भी हुए।
सागर. शिक्षक, अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतियोगिता में शतरंज के मैच खेले गए।