पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ वार्डों में बिजली चोराें पर बनाए 8 मामले

आठ वार्डों में बिजली चोराें पर बनाए 8 मामले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | एस्सेल बिजली कंपनी के सतर्कता दल ने शहर में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर 8 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले बनाए हैं। इन लोगों पर सवा लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना किया गया है। पीआरओ रवि शुक्ला ने बताया कि कंपनी की टीम ने गुरुवार को शहर के आठ वार्डों में छापामार कार्यवाही की। टीम ने राजीव नगर व नरयावली नाका वार्ड में दो, इतवारी वार्ड, मधुकरशाह वार्ड, चकराघाट, धर्मश्री, तिली एवं पंतनगर वार्ड में बिजली चोरी का मामला दर्ज किया है।

बकायादारों के कनेक्शन काटे : कंपनी के कलेक्शन दल ने बिजली बिल अदा नहीं करने वाले 23 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। कंपनी के अनुसार इन लोगों पर कई महीनों के बिजली बिलों का कुल 2.5 लाख रुपए से ज्यादा बकाया था। इन कनेक्शन की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। अवैध रूप से बिजली लाइन जोड़ने वालों के विरुद्ध बिजली अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...