डब्ल्यूसीआरईयू की गेट मीटिंग आज
रेलवे में 7वें वेतनमान, एफडीआई और रेलवे के निजीकरण समेत अन्य मुद्दों के लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने गेट मीटिंग शुक्रवार को आयोजित की जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि मीटिंग में हड़ताल के पक्ष में कर्मचारियों से वोटिंग कराई जाएगी। ताकि हड़ताल करने न करने को लेकर सहमति बन सके। इसके साथ ही रेलवे के निजीकरण के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।
यूनियन उपाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि गेट मीटिंग शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जो मीटिंग मुख्य स्टेशन, टीआरडी और एईएन ऑफिस पर आयोजित की जाएगी। यूनियन अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव नवीन तिवारी और मंडल उपाध्यक्ष रसीद खान ने रेलवेकर्मियों से मीटिंग में उपस्थित रहने की अपील की है।