पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भार्गव समाज का सम्मेलन 14 को इंदौर में होगा

भार्गव समाज का सम्मेलन 14 को इंदौर में होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भार्गव समाज का सम्मेलन 14 को इंदौर में होगा

भास्कर संवाददाता | सागर
श्री भार्गव भृगु ब्राह्मण समाज का अंतर राज्यीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 14 फरवरी काे इंदौर स्थित सरवटे बस स्टैंड के पास मोदी परिसर में होगा। जिला संयोजक एवं प्रांतीय प्रतिनिधि महेश दत्त भार्गव एवं जिलाध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने बताया कि समाज के युवक-युवती यहां पहुंचकर सुयोग्य जीवन साथी का चयन कर सकते हैं।

महिला शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा

भास्कर संवाददाता | सागर
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ तथा आम अध्यापक संघ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को महिला शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर विकास नरवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिला अध्यापकों को संतान पालन अवकाश न दिए जाने का विरोध किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में संगीता गर्ग, हेमलता पचौरिया, इंदिरा दास, कृष्णा साहू, भावना तंतुवाय तथा अनामिका सिंघई शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...