पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा

पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बकस्वाहा क्षेत्र में लोग लगातार लोकायुक्त पुलिस की मदद से भ्रष्टाचार उजागर करने में लगे हैं। शनिवार को एक बार फिर लोकायुक्त ने हल्का नं. 14 के पटवारी जगराज प्रधान को 500 रुपए की रिश्वत लेते बस स्टैंड पर गिरफ्तार किया।

बकस्वाहा के सौरभ पाटकार ने बताया कि 15 सितंबर को कुशमाड़ पटवारी जुगराज प्रधान के यहां वह रजिस्ट्री लेकर गया और नामांतरण करवाने के लिए कहा। पटवारी ने जवाब दिया कि अभी बोहनी नहीं हुई है। बमुश्किल ही 4 हजार रुपए से बात शुरु हुई और 2500 रुपए में सौदा तय हो गया। इसकी एवज में सौरभ ने 1500 रुपए दे दिए और बाकी बाद में देने की बात हुई। इसकी 17 सितंबर को लोकायुक्त सागर आफिस में की थी। इसके बाद शनिवार को बस स्टैंड में पान की दुकान के सामने उसने पटवारी श्री प्रधान को 500 रुपए दिए, तभी लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पटवारी को पकड़ लिया। लोक आयुक्त टीम में निरीक्षक एचएल चौहान, प्रधान आरक्षक राजकुमार सेन, आरक्षक राजेश सोनकर, राकेश शर्मा, नौशाद कुरैशी इस कार्रवाई में शामिल रहे।

बकस्वाहा कार्रवाई के दौरान भी पकड़ा गया पटवारी (लाल घेरे में) मुस्कुराता रहा।