पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर पर ट्रक पलटा, ट्रैक्टर चालक की मौत

ट्रैक्टर पर ट्रक पलटा, ट्रैक्टर चालक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर-झांसीरोड पर गढ़पहरा के पास ठाकुर बाबा मोड़ पर शुक्रवार को सुबह पशु आहार से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। कैंट पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे ट्रक क्रमांक यूपी 41 टी- 3805 सागर से झांसी की तरफ जा रहा था। गढ़पहरा के पास ठाकुर बाबा मोड़ पर अचानक चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 17 एम- 3725 के ऊपर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर के चालक शिवनारायण चढ़ार की जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। 45 वर्षीय ट्रैक्टर चालक पिपरिया समरा गांव का निवासी है। वर्तमान में वह अमावनी गांव में रह रहा था।

ट्रैक्टरचकनाचूर, लगा जाम : ट्रकके पलटने से ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया। ट्रक पर लदी पशु आहार की बोरियां ट्रैक्टर और सड़क पर बिखर गईं। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को उठाया गया। घटनास्थल पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए।

सागर. गढ़पहरा घाटी पर ट्रैक्टर के उपर ट्रक पलटने से उसके परखच्चे उड़ गए।