पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेल अधीक्षक मिश्रा की हालत में मामूली सुधार

जेल अधीक्षक मिश्रा की हालत में मामूली सुधार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अभी भी वेंटिलेटर पर, अगले 48 घंटे अहम

भास्कर संवाददाता | सागर

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए केंद्रीय जेल सागर के अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा की हालत में मामूली सुधार है। उनका इलाज जबलपुर के एक अस्पताल मेें चल रहा है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। सागर से उनके हाल-चाल जानने पहुंचे उप-अधीक्षक केंद्रीय जेल प्रिय दर्शन श्रीवास्तव ने बताया कि राहत की बात ये है कि अधीक्षक मिश्रा के सिर में गंभीर चोट नहीं आई। उनका दांये पैर व बांये हाथ में फ्रैक्चर है। डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे निगरानी में रखने की बात कही है।

शुक्रवार दोपहर हुआ था एक्सीडेंट : अधीक्षक अमितकुमार मिश्रा का शुक्रवार दोपहर दमोह-पन्ना रोड पर एक्सीडेंट हुआ था। उनकी कार गैसाबाद के पास पलट गई थी। इस दुर्घटना में मिश्रा के वाहन चालक कांस्टेबल यूपी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिश्रा की गाड़ी में 2.15 लाख रुपए नकद मिले थे। जिन्हें स्थानीय सरपंच तिवारी ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।

फॉलोअप

टायर नहीं फटा, तेज गति के कारण अनियंत्रित हुई
श्रीवास्तव ने इस बात को सिरे से खारिज किया है कि मिश्रा की गाड़ी टायर फटने के कारण अनियंत्रित हुई। उन्होंने बताया कि ड्राइवर तेज गति से वाहन चला रहा था। एक जगह पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ये दुर्घटना हुई। श्रीवास्तव के अनुसार अधीक्षक रुटीन निरीक्षण के लिए हटा उपजेल गए थे। वहां से उनका प्लान सतना में अपने कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर जबलपुर पहुंचने का था। जबलपुर में उनके भांजे का तिलक कार्यक्रम था। श्रीवास्तव के अनुसार मिश्रा की जान बचाने में गैसाबाद सरपंच लक्ष्मण तिवारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्हें समय पर मेडिकल सहायता दिलवाई।

खबरें और भी हैं...