और भी मंदिरों में झाड़फूंक करता था ढोंगी बाबा
पुलिस की गिरफ्त में आए ढोंगी बाबा गोविंदराज अहिरवार को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ मेें इस ढोंगी ने कुबूला है कि वह संजय ड्राइव के अलावा शहर के कुछ अन्य मंदिरों में भी इसी तरह की झाड़-फूंक करता था। ये मंदिर तिली गांव, करीला, भोपाल रोड आदि तरफ थे। अहिरवार के अनुसार वह झाड़-फूंक की सामग्री के नाम पर वह लोगों से उनकी क्षमता के अनुसार रकम भी एेंठता था।
इधर पुलिस ने इस ढोंगी तांत्रिक के खिलाफ 354 (क), पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
और भी पीड़ित हैं तो पुलिस के सामने अाएं
मोतीनगर थाने के टीआई आलोकसिंह परिहार का कहना है कि जनता को भ्रमित कर उनका शारीरिक, मानसिक शोषण करने वाले इस बाबा के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए जनता को आगे आना चाहिए। अगर ऐसा कोई व्यक्ति है जो इस बाबा के द्वारा छला गया है। वे थाने आएं, उनकी रिपोर्ट लिखी जाएगी। टीअाई परिहार व उनकी टीम ने इस ढाेंगी तांत्रिक को शुक्रवार को उसके एक सहयोगी राजू रैकवार के साथ संजय ड्राइव स्थित एक मंदिर से गिरफ्तार किया था। स्थानीय लाेगों ने इस ढोंगी के खिलाफ मय सुबूत के पुलिस से शिकायत की थी।