फायर स्टेशन के लिए जमीन मिली पर बजट नहीं मिला
नगर निगम को फायर स्टेशन बनाने के लिए कैंट की मामा भांजा पहाड़ी के पास खाली पड़ी जमीन आवंटित करने के लिए बोर्ड ने मंजूरी दे दी है, लेकिन निगम के पास स्ट्रक्चर खड़ा करने के लिए बजट ही उपलब्ध नहीं है। जिससे फायर स्टेशन का काम अटक सकता है।
नगर निगम के पास अभी 5 दमकल हैं। इनमें दो बड़ी, दो छोटी और एक क्यूआरबी है। शहर के अलावा कैंट क्षेत्र में आगजनी के घटनाओं के वक्त निगम की दमकल आग बुझाने जाती हैं। इस सेवा के बदले निगम ने कैंट से फायर स्टेशन के लिए जमीन की मांग की थी। 24 सितंबर 2015 को कैंट बोर्ड को निगम ने पत्र लिखकर स्टेशन के लिए 70 वाई 40 वर्गफीट जमीन की जरुरत बताई। हाल ही में हुई बोर्ड की मीटिंग में मामा-भांजा पहाड़ी के पास पुरानी चरई के सामने वाली जमीन देने का निर्णय लिया गया।
ऐसा होगा फायर
स्टेशन
निगम के फायर ऑफिसर डॉ. प्रणय कमल खरे ने बताया कि फायर स्टेशन दो मंजिला बनेगा। इसके ग्राउंड फ्लोर में 5-7 गैरेज बनेंगे। प्रथम तल पर एक हाल, फायर ऑफिसर का कक्ष होगा। कैंट 3 सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराएगा। खरे के अनुसार अभी बजट सेंशन नहीं हुआ। एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है।