पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएससी नर्सिंग के पांच पाठ्यक्रमों के टाइम टेबल घोषित

बीएससी नर्सिंग के पांच पाठ्यक्रमों के टाइम-टेबल घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा बीएससी नर्सिंग के पहले, दूसरे, तीसरे एवं चौथे वर्ष की परीक्षा के टाइम-टेबल जारी कर दिए गए हैं। इसके मुताबिक बीएससी नर्सिंग न्यू स्कीम बैच 2014-15 की प्रथम वर्ष की परीक्षा 25 फरवरी से 8 मार्च तक होगी। सेकंड ईयर न्यू स्कीम 2015 की मुख्य परीक्षा 9 से 18 मार्च तक होगी। सेकंड ईयर ओल्ड स्कीम 2015 की मुख्य परीक्षा 9 से 18 मार्च तक होगी। थर्ड ईयर मुख्य परीक्षा 2015 की परीक्षा 3 से 8 मार्च तक चलेंगी। बीएससी नर्सिंग फोर्थ ईयर मुख्य परीक्षा 2015 की परीक्षा 25 फरवरी से 2 मार्च तक चलेंगी। यह टाइम-टेबल जारी होने से नर्सिंग के विद्यार्थियों को राहत मिली है। लंबे समय से विद्यार्थी टाइम-टेबल जारी कर परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में नर्सिंग के विद्यार्थियों ने 5 फरवरी को विवि पहुंचकर ज्ञापन दिया था। इसमें बताया गया था कि बीएससी के पहले से लेकर चौथे वर्ष तक की परीक्षाओं के साथ ही एमएससी नर्सिंग प्रथम बैच 2013 एवं एमएससी नर्सिंग प्रथम बैच 2014 की परीक्षाओं का टाइम-टेबल जारी नहीं किया गया है। विवि प्रशासन से सिवाए आश्वासन के कोई निराकरण नहीं किया जा रहा था। नर्सिंग छात्र संगठन के बैनर तले दिए गए ज्ञापन के बाद परीक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की सुध ली। अभी पांच पाठ्यक्रमों के टाइम-टेबल जारी कर दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं...