सागर | प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने कटरा के म्यूनिसिपल स्कूल में पांच दिवसीय प्रदर्शनी लगाई थी, जिसका समापन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव शंकर केशरी, अध्यक्षता सुखदेव तिवारी ने की।