पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदाकर्मियों की हड़ताल काे कांग्रेस ने दिया समर्थन

संविदाकर्मियों की हड़ताल काे कांग्रेस ने दिया समर्थन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संविदा अधिकारी, कर्मचारी और ग्राम रोजगार सहायक 6वें दिन भी पीलीकोठी के पास दिनभर धरने पर बैठे रहे।

शनिवार की शाम करीब 4 बजे कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी व ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने कांग्रेसजनों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर हड़ताल को समर्थन दिया। चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह फरमान जारी कर रही है। पंचायतकर्मियों पर सरकार द्वारा जबरिया थोपी गई 2015 की नीति अंग्रेजी शासन की याद दिलाती है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं में कार्यरत संविदा अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्राम रोजगार सहायकों की मांगों को नहीं माना तो कांग्रेस आंदोलन में साथ देगी। हीरासिंह राजपूत ने कहा कि कर्मचारियों से जितना काम लिया जा रहा है, उतना वेतन नहीं दिया जा रहा।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस अध्यक्ष असरफ खान, आरआर पाराशर, अनिल कुर्मी, मोतीलाल पटेल , रामप्रसाद चौधरी, नीरज खरे, अशोक कुर्मी, मोतीलाल, संविदा अधिकारी, कर्मचारी संघ के आलोक मिश्रा, रानू राजपूत, रिमी समाधिया, शिखा साहू, प्रियंका दीक्षित, नीतू तिवारी, रुपाली ठाकुर, वीरसिंह लोधी, राकेश तिवारी, गजेंद्र सिंह राजपूत, सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...