सागर | डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शनिवार को वसंत पंचमी के मौके पर बड़ा बाजार निवासी सुरेंद्र रिछारिया को डायमंड जुबली समारोह में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. अस्मिता गजभिए सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।