पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागर राहगीरी में वैलेंटाइन डे पर आज बहेगी वासंती बहार

सागर राहगीरी में वैलेंटाइन-डे पर आज बहेगी वासंती बहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर’ एवं नगर निगम के संयुक्त कार्यक्रम ‘सागर राहगीरी’ का 30वां आयोजन रविवार को होगा। स्वास्थ्य व मनोरंजन से भरपूर यह आयोजन संजय ड्राइव पर सुबह 8 से 9 बजे तक चलेगा। राहगीरी के मंच से वेलेंटाइन-डे पर वासंती बहार बहेगी। शायर अशोक मिजाज, कवियित्री श्रीमती निरंजना जैन, लोक गायक कपिल चौरसिया आदि वसंतोत्सव एवं प्रेम पर केंद्रित रचनाएं पढ़ेंगे। हर बार की तरह लोग इससे भी कहीं अधिक समय तक यहां मौजूद रहकर मौज-मस्ती के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। मौसम में अब ठंड का जोर कम हो चला है। ऐसे में राहगीरी का समय फिर से सुबह 8 से 9 बजे का कर दिया गया है। सागर राहगीरी में शामिल होने वाले लोग यहां झूला झूलेंगे। बोटिंग करेंगे। इसके साथ ही वॉकिंग, साइकिलिंग, म्यूजिक, घुड़सवारी, आदि के साथ मौज-मस्ती करते हुए दिन की शुरुआत करेंगे। झूले होंगे, जिसमें हिंडोलना, चकरी आदि रहेंगे। साइकिलिंग, कार्टून पात्र, म्युजिक सहित ढेरों गेम्स होंगे। सागर झील में बोटिंग भी होगी। द हेल्प ग्रुप द्वारा चेयर रेस एवं बोरा दौड़ की जाएगी। एक बार फिर यहां आने वाले लोगों को मौज-मस्ती के बीच कागज से विभिन्न प्रकार के फूल, लैंप, ग्रीटिंग कार्ड बनाना आदि भी सिखाया जाएगा। एंक आर्ट गैलरी द्वारा यह प्रशिक्षण मुफ्त में दिया जाएगा। अंकित केशरवानी ने बताया कि बेहतर होगा कि लोग अपने साथ कागज और कैंची लेकर आएं। हमारे पास जो कुछ प्रिंट रहेंगे, उसके माध्यम से भी हम विभिन्न प्रकार की आर्ट तैयार करना भी सभी को सिखाएंगे।

पंचवटी बहुउद्देशीय गोपाल वनोत्थान परियोजना समिति द्वारा गाजर घास उन्मूलन पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं का पौधे दिए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष कृषक जितेंद्र चौरसिया एवं पुष्पेंद्र तिवारी ने बताया कि यह अभियान 3 साल से जारी है। राहगीरी में हम कार्यशाला भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...