पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहली पारी में बढ़त के आधार पर सागर जिला बना विजेता

पहली पारी में बढ़त के आधार पर सागर जिला बना विजेता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-13 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सागर जिला की टीम टीकमगढ़ से पहली पारी मे मिली बढ़त के आधार पर विजेता बनी। इससे पहले सागर डिस्ट्रिक्ट की टीम अपने कल के स्कोर 7 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 52.4 ओवरों में 204 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कल 1 रन पर नाबाद रहे विक्रम आठिया ने 44 रनों का योगदान दिया। टीकमगढ़ के लिए रोबिन तिवारी ने 3 विकेट हासिल किए। टीकमगढ़ की पहली पहली 155 के जवाब मे सागर जिला ने 204 रन बनाकर पहली पारी मे 49 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। दूसरी पारी मे बल्लेबाजी करने उतरी टीकमगढ़ की टीम ने 37 ओवरों मे 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। टीम के लिए रवि सोनी ने नाबाद 80 तथा भूपेंद्र सिंह ने 33 रनों का योगदान दिया। सागर के लिए विक्रम आठिया ने 3 विकेट हासिल किए। इस प्रकार सागर जिला को यह मैच जीतने के लिए 33 ओवरों में 142 रनों का लक्ष्य मिला। जिसका पीछा करते हुए सागर डिस्ट्रिक्ट की टीम 33 ओवरों में 114 रन ही बना पाई और यह मैच हार-जीत के बिना ही समाप्त हुआ। टीकमगढ़ की पहली पारी के आधार पर सागर डिस्ट्रिक्ट को मिली 49 रनों की बढ़त के आधार पर सागर जिला की टीम विजेता रही। इस मैच में 44 रनों की पारी खेलने और 3 विकेट चटकाने वाले सागर के विक्रम आठिया को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।





इस टूर्नामेंट में टीकमगढ़ के अर्पित खरे 175 रन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, दमोह के अभिजीत करेरिया 14 विकेट को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एवं सागर जिला के दीवा सिंह 253 रन को मैन ऑफ दी टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया। इसके साथ ही दिवा सिंह 203 रन दोहरा शतक एवं मोहित लखेरा 115 रन की शतकीय पारी खेलने के लिए भी पुरस्कार सागर डिवीजन द्वारा दिए गए। समापन समारोह सागर डिवीजन के संस्थापक आईएम भाटिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर डिवीजन के सचिव फारुख खान, संयुक्त सचिव विनय शुक्ला, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, प्रवीण लोकरस, रेहान तारिक, नीरज तिवारी, जुबेर खान, सचिन तिवारी, हमजा खान एवं सत्यम त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...