कैंट लालकुर्ती और सदर रेड बी के बीच फाइनल आज
पंडित दीनदयाल उपाध्याय फुटबॉल प्रतियोगिता
भास्कर संवाददाता | सागर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को दो सेमीफाइनल मैच हुए। पहला सेमीफाइनल मैच टाइटन क्लब विरुद्ध कैंट लालकुर्ती के बीच दोपहर 2.30 बजे से हुआ, जो कि 2-2 गोल से बराबर रहा। इसके बाद टाइबेकर में कैंट लालकुर्ती 4-3 से जीती। दूसरा सेमी फाइनल मैच अपराह्न 4 बजे से यंग ब्रदर्स विरुद्ध सदर रेड बी के बीच हुआ। दोनों टीमों में युवा खिलाड़ी है, इसलिए यह मुकाबला रोमांचक और तेज हुआ। पहला हाफ बगैर कोई गोल के बराबरी पर रहा। सेकंड हाफ में दोनों टीमों ने अच्छे मूवमेंट बनाए, लेकिन गोल नहीं कर पाए। मैच के अंतिम दो मिनिट में सदर रेड बी के सरवर ने कार्नर किक पर बेहरतीन गोल किया जो कि विजयी गोल रहा। यंग ब्रदर्स के अमित बड्डा, पल्लव, श्रेष्ठ और सदर रेड बी से सद्दाम, गुलई और विकास ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मैच के मुख्य निर्णायक कयूूम खान, संतोष यादव, राजेश, एमएल यादव रहे। यह जानकारी टूर्नामेंट सचिव एमएल यादव ने दी। फाइनल मैच के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह रविवार को दोपहर 3 बजे से होगा। मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, अध्यक्षता हस्तशिल्प हाथकरघा विकास निगम अध्यक्ष नारायण प्रसाद कबीरपंथी करेंगे। विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजा दुबे, जिला केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जारोलिया रहेंगे। राजकमल केशरवानी, माधव कटारे, अनुराग प्यासी, महेन्द्र राय, हीरालाल खटीक, श्याम यादव, विनीत जैन आिद भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।
फाइनल मैच आज
कैंट लालकुर्ती विरुद्ध सदर रेड बी
समय - दोपहर 3 बजे से
स्थान - कजलीवन मैदान
कजलीवन मौदान में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफायनल मुकाबले के दौरान हुआ टाई ब्रेकर।