पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व ब्राह्मण समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन आज

सर्व ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को दोपहर 1 बजे गुजराती बाजार स्थित गेंडाजी धर्मशाला में होगा। इस मौके पर विप्र वैवाहिक पुस्तिका का विमोचन भी होगा। मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव होंगे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रेमनारायण मिश्रा एवं डॉ. एनपी शर्मा होंगे। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद दुबे करेंगे। विशिष्ट अतिथि महंत घनश्यामदास, महंत श्याम बिहारीदास, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र जारौलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजा दुबे, पूर्व निगमाध्यक्ष संतोष पांडेय, त्रिलोकीनाथ कटारे, डॉ. प्रदीप पाठक एवं विनोद तिवारी, शुकदेव प्रसाद तिवारी, रहली नपाध्यक्ष रेखा हजारी, एके शर्मा, डॉ. अनिल तिवारी आदि होंगे। जिला प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि आयोजन में शामिल होने वालों को वैवाहिक पुस्तिका निशुल्क दी जाएगी। इसमें समाज के सभी आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...