आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी जेल गए
सागर| सराफा व्यवसायी के तीन महीने पुराने आत्महत्या के केस में गिरफ्तार तीनों सराफा व्यवसायियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में शुक्रवार को सराफा व्यवसायी पप्पू सोनी, जग्गू सोनी व संजय सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार गनेशघाट पुरव्याऊ निवासी मनीष सोनी ने 9 नवंबर 2015 को आत्महत्या कर ली थी। उसका इन सराफा व्यवसायियों से सोने का लेनदेन चलता था। मनीष इन लाेगों से सोना लेकर जेवर तैयार करता था। लेकिन उसका माल नहीं बिक रहा था। जिसके चलते उसकी उधारी हो गई। सराफा व्यवसायी इस उधारी की वसूली के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। जिससे त्रस्त होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार फिलहाल जग्गू व संजय सोनी की गिरफ्तारी हो पाई है।