चलो चलें सागर को शिर्डी बना दें...
बरियाघाट से भी पालकी में सवार होकर निकले साईं
भास्कर संवाददाता | सागर
चलो चलें सागर को शिर्डी बना दें, हर दिल में साईं की अलख जला दें... पालकी यात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा गाए जा रहे इस सांईं भजन से पूरा माहौल साईं मय हो गया। श्री साईं बाबा सेवा समिति परकोटा द्वारा साईं मंदिर से पालकी यात्रा दोपहर 1 बजे निकाली गई, जो कि तीनबत्ती, बड़ा बाजार से होती हुई राम बाग तक पहुंची और पुन: भीतर बाजार से होती हुई मंदिर वापिस आई। इसके बाद यहां सूजी के हलवे की प्रसादी बांटी गई।
पालकी यात्रा जहां से भी निकली, वहां दुकानों व प्रतिष्ठानों से बाहर आकर लोगों व राहगीरों ने साईं पूजन कर प्रसाद प्राप्त किया। यात्रा में बैंड-बाजे, घोड़ा, बग्गी आदि चल रहे थे। इसी प्रकार बरियाघाट में स्थित मंदिर से भी पालकी यात्रा निकाली गई, जो चकराघाट, तीनबत्ती, बड़ा बाजार होती हुई वापिस मंदिर पहुंची और मंदिर में प्रसादी का वितरण किया गया।
बरियाघाट से निकाली पालकी यात्रा। यात्रा में थिरकते हुए चलते श्रद्धालु।
परकोटा से निकली पालकी यात्रा में गंधक-लोभान की धूनी देते चलते भक्त।