जेएनयू मामले में अभाविप ने जलाया पुतला
सागर | अभाविप ने शनिवार को सिविल लाइन चौराहे पर जेएनयू दिल्ली में देशविरोधी गतिविधियां संचालित करने के आरोप लगाते हुए एएसआईए, एसएफआई एवं वामपंथियों का पुतला फूंका। परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग पाठक ने कहा कि जेएनयू में कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों ने भारत विरोधी नारेबाजी की। हम उनका विरोध करते हैं। इनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई होना चाहिए। इस मौके पर प्रांत सहमंत्री ज्योतेश पांडेय ,नगरमंत्री लालसिंह चढ़ार, ब्लॉक संयोजक अनुज यादव, नगर उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा , सौरभ गौतम, सत्यम रावत, प्रियकांत नायक, इंद्रजीत बागरी, अभिषेक यादव, रूद्रप्रताप, राहुल सोनी, पंकज बागरी, नितेंद्र द्विवेदी, करन सिंह लोधी आदि मौजूद थे।